Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डीआईओएस ने की दो दिनों में सौ से अधिक टीर्चस की नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने तलब किए संबंधित दस्तावेज

द सहारा न्यूज ब्यूरो इलाहाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया रमेश सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गयी है। याचिका में मांग की गयी है कि रमेश सिंह द्वारा की गयी नियुक्तियों की जांच करायी जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कोर्ट ने इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज तलब कर लिये हैं। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। रविशंकर सिंह द्वारा दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अशोक कुमार की पीठ सुनवाई कर रही है। रमेश सिंह के खिलाफ दाखिल एक जनहित याचिका पर कोर्ट ने दो दिन पूर्व प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि उनकी बर्खास्तगी पर एक सप्ताह में निर्णय लिया जाए। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने दो दिनों के भीतर सौ से अधिक अध्यापकों की नियुक्ति की अनुमति प्रदान कर दी। कोर्ट ने इन नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज तलब किया है।


sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news