Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मानव सम्पदा फॉर्म व एनपीएस फॉर्म जमा न करने वाले शिक्षकों का माह जून का वेतन रुकेगा

प्रतापगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी एन सिंह ने जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों से समीक्षा बैठक के दौरान कहा है  बेसिक शिक्षा मंत्री के प्राथमिकताओं की सूची में  यू-डायस,मानव सम्पदा फॉर्म व नवीन पेंशन योजना का कार्य शीर्ष पर है और इसमें किसी प्रकार की उदासीनता अक्षम्य होगी।
बीएसए ने जनपद के सभी शिक्षकों को फॉर्म पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक दशा में प्राप्त कराने का निर्देश जारी किया है।बीएसए ने  जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले शिक्षकों किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा। जिन शिक्षको का फॉर्म निर्धारित समय सीमा में जमा न हुआ उनका माह जून का वेतन निश्चित रूप में  रोक दिया जाएगा।
   बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि माह जून का वेतन बिल प्रस्तुत करते समय लापरवाही करने वाले शिक्षकों की सूची भी कार्यालय को प्राप्त कराएंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news