Advertisement

Govt Jobs : Opening

‘पिछली सरकारों ने भर्तियों में की गड़बड़ी’, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

निजी चैनल के कार्यक्रम में युवाओं की भर्तियां रुकी होने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना था कि पिछली सरकारों ने काफी गड़बड़ियां की। सरकार डेढ़ लाख पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू करने जा रही है।
जुलाई-अगस्त से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब अपराधियों का आखिरी समय शुरू हो गया है। भूमाफिया के खिलाफ अभियान से सपा सरकार में कब्जा करने वालों में भूचाल आ जाएगा। सहारनपुर जातीय संघर्ष के लिए उन्होंने मायावती को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यदि कोई दंगा नहीं करेगा, तो बहुसंख्यक समाज उसे कुछ नहीं कहेगा।
मुलायम के प्रति मुलायम और अखिलेश के प्रति सख्त रुख पर उन्होंने कहा कि वस्तुत: हम समय जाया नहीं करना चाहते। बदले की राजनीति की बात उठाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमने किसी व्यक्ति के खिलाफ जांच नहीं शुरू की है लेकिन, किसी को अधिकार नहीं कि वह पद पर पहुंचकर उसका दुरुपयोग करे। मुङो भी नहीं.. मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, मालिक नहीं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news