Advertisement

Govt Jobs : Opening

राष्ट्र का निर्माता होता है शिक्षक: केडी त्रिपाठी

देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष केडी त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। शिक्षक ही मानव शिल्पी है। इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वह अपने कार्य को पूरी तन्मयता से करें। शिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं है।
पूर्व उपाध्यक्ष केडी त्रिपाठी कृषक इंटर कॉलेज विशुनपुर कला में आयोजित शिक्षक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर ही देश का भव1िष्य निर्भर है। एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व के संघर्षों की बदौलत हम आज सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मणि ने संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। गोष्ठी को डॉ. सर्वानंद तिवारी, धनंजय उपाध्याय, डॉ. गोविंद पति त्रिपाठी, विजय शंकर राव, अनिल कुमार मिश्र, विजय प्रताप श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान उमाशंकर पाठक, सुधाकर पांडेय, नागेंद्र प्रताप कुशवाहा, दिग्विजयनाथ तिवारी, हरीश यादव समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news