Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्र न हों निराश, बनाए रखीं अपनी एकता: प्रदेश महामंत्री विश्वनाथसिंह कुशवाहा

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के BSA आफिस में  शिक्षामित्रों के चल रहे विशाल धरने को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्री विश्वनाथसिंह कुशवाहा ने सम्बोधित किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए श्री विश्वनाथसिंह कुशवाहा ने कहा है कि कोई भी शिक्षामित्र निराश न हो। अपनी एकता बनाते हुए धरने को सफल बनाते रहे। हम अध्यापक है और अध्यापक रहेगें।
सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघठन के बल पर ही अध्यापक बने थे, तब किसी ने कोई तारीफ नहीं की थी। अब जब परिवार में कोई दुःख आ गया तो आप संघठन के पदाधिकारियों को बदनाम करने लगते हो साथियों ऐसा नहीं होना चाहिए। आप सब दुःख की घड़ी में सब लोग अपनी एकता बनाए रखे। आप सबकी एकता के बल पर हम सबको सफलता अवश्य मिलेगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news