शिक्षामित्र महिलाये ट्रैक पर लेट रोकी. ट्रेन. पुलिस ने किया सभी को गिरफ्तार

पुरे प्रदेश भर में अपनी मांगों को लेकर  शिक्षा मित्र लामबंद है आज इलाहबाद  में हजारो  की संख्या में  शिक्षा मित्रों ने मार्च  निकाल कर प्रयाग रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया ,रेलवे टैंक पर सभी शिक्षा मित्र लेट गए और ट्रेन को रोक कर हंगामा खड़ा कर दिया।

काफी मकसत के बाद पुलिस प्रसाशन ने रेलवे ट्रैक को खड़ी करवाया और लगभग 400 शिक्षा मित्रों को अपने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया  । शिक्षा मित्र  यूपी  सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया।  शिक्षा मित्र अपने मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।शिक्षा मित्रो ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी साख बचाने के लिये शिक्षा मित्रो का बेतन 10 हजार रूपये कर दिया जबकि इतने कम बेतन में शिक्षा मित्रो के घर का खर्च नही चल पाये गा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मित्रो ने अपने बेतन बढ़ाने की मांग किया । प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मित्रो ने कहा कि अगर सरकार हमारी बेतन बढ़ोत्तरी नही किया तो सभी शिक्षा मित्र उग्र हो कर और बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो गे
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines