Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सूबे में आठ वित्त व लेखा सेवा अधिकारी स्थानांतरित, छह प्रतीक्षारत को मिली नई तैनाती

लखनऊ। शासन ने वित्त एवं लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा फतेहपुर मनोज कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ कोषाधिकारी कौशांबी बनाया गया है।
वहीं प्रतीक्षारत छह अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।वित्त नियंत्रक चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय लखनऊ प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा शोध संस्थान लखनऊ में वित्त अधिकारी, वित्त नियंत्रक परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ रंजन मिश्र को निदेशक पेंशन निदेशालय लखनऊ, वित्त नियंत्रक सीवीएमआर लखनऊ श्रीमती संतोष अग्रवाल को वित्त नियंत्रक उप्र ग्रामीण सड़क अभिकरण लखनऊ तथा संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन बस्ती मंडल हरीराम गुप्ता को वित्त नियंत्रक भूमि सुधार निगम लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news