Advertisement

Govt Jobs : Opening

महिला शिक्षामित्र ने सीएम को फैक्स भेज न्याय की लगाई गुहार, स्वयं के हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस की शिथिलता का लगाया आरोप

 महराजगंज : सदर तहसील अंतर्गत ग्राम महुअवा निवासी व प्राथमिक विद्यालय चौपरिया में शिक्षामित्र रमाकांती त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को फैक्स कर न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि स्कूल में फैले भ्रष्टाचार का विरोध करने
पर प्रधान समेत चार लोगों ने कमरे में बंद कर पीटा। इस मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया पर तीन सप्ताह हो गए पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया। हमलावरों की गिरफ्तारी व भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करा कर न्याय दिलाएं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news