इलाहाबाद : सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ एलटी
ग्रेड अध्यापकों के पढ़ाने को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर
चुनौती दी गई है।
इस याचिका पर हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग और राज्य सरकार से
जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने हरेंद्र सिंह और
अन्य की याचिका पर
अधिवक्ता सीमांत सिंह को सुनकर दिया है।
याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई की गाइडलाइन के मुताबिक कक्षा छह से आठ
तक के बच्चों को उच्च प्राथमिक स्तर के टीईटी उत्तीर्ण अध्यापक ही
पढ़ाएंगे। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सहायता प्राप्त अशासकीय
विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने का दायित्व
प्रशिक्षित स्नातक एलटी ग्रेड के अध्यापकों को दिया गया है। जबकि एनसीटीई
ने 23 अगस्त 2011 को अधिसूचना जारी करके प्राथमिक व उच्च प्राथमिक
विद्यालयों में टीईटी उत्तीर्ण अध्यापकों की नियुक्ति अनिवार्य की है। इस
संबंध में मैनपुरी के जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर से आरटीआइ के तहत
जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि सहायता प्राप्त अशासकीय जूनियर
हाईस्कूलों में एलटी ग्रेड अध्यापक ही पढ़ा रहे हैं। ऐसी ही सूचना संयुक्त
निदेशक मेरठ के दफ्तर से भी दी गई है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सहायक शिक्षक भर्ती में योग्यता और आयु सीमा: इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्पष्टीकरण
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- शिक्षक भर्ती 6 सप्ताह में पूरी करने का आदेश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षक भर्ती में मिले गृह जनपद के अभ्यर्थियों को वरीयता, बैठक कर BTC प्रशिक्षुओं ने तैयार की आगे की रणनीति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें