इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रशिक्षित अध्यापकों को प्रशिक्षण
देने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है। जनहित याचिका उप्र बेसिक
शिक्षक संघ ने दाखिल की थी।
कोर्ट ने कहा कि यदि कोई अध्यापक
छूट गया है तो वह कोर्ट आ सकता है। एनआइओएस की ओर से एक
लाख 72 हजार से अधिक अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया है।
ऐसे में कोर्ट ने याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले तथा न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की
खंडपीठ ने दिया है। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता एचएन सिंह, राज्य सरकार के
अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता रामानंद पांडेय और भारत सरकार के अधिवक्ता राजेश
त्रिपाठी ने पक्ष रखा। याची का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का
पालन राज्य सरकार ने नहीं किया है। राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के
प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देने की सूचना नहीं दी जिससे हजारों अध्यापक
एनआइओएस में पंजीकरण कराने से वंचित रह गए हैं। सरकार का कहना था कि एक लाख
82 हजार में से एक लाख 72 हजार से अधिक अध्यापकों ने प्रशिक्षण के लिए
पंजीकरण करा लिया है। नौ हजार अध्यापकों ने पंजीकरण नहीं कराया है। दूरस्थ
शिक्षा योजना के तहत अध्यापकों को 18 माह में प्रशिक्षण दिया जाना है। अब
पंजीकरण कराने का समय नहीं बचा है। केंद्र सरकार ने कहा कि 31 मार्च, 2019
तक जो अध्यापक प्रशिक्षित नहीं होंगे उन्हें एक अप्रैल को हटा दिया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें