लखनऊ (जेएनएन)। शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त करने के बाद में बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों की जान चली गई। आज ऐसे ही विभिन्न कारणों से दिवंगत शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनकी याद में शोकसभा की गई। मोमबत्तियां जलाईं गई। उल्लेखनीय है कि समायोजन रद होने से आहत होकर अब तक उत्तर प्रदेश में 427 शिक्षामित्र दिवंगत हो चुके हैं। इसमें कुछ ने आत्महत्या की तो कुछ का हृदयगति रूकने से देहांत हो गया। शिक्षामित्रों की श्रद्धांजलि उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ एवं संयुक्त समायोजित शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शिक्षामित्रों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हरदोई में जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत ने बताया कि 25 जुलाई को उच्चतम न्यायालय द्वारा शिक्षा मित्रों की समायोजन निरस्त कर दिया गया था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप लोग संगठन का सहयोग कीजिए। संगठन के आवाहन पर आएं। सहयोग करें जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि न्यायालय व संसद दोनों जगह लडऩा होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें