सम्भल : एमजीएम कालेज की एक छात्रा ने अपने कालेज के ही एक शिक्षक पर
हाथ पकड़ने का आरोप लगाया है। छात्रा के आरोप के बाद कालेज में सनसनी फैल
गई। छात्रा ने अपनी लिखित शिकायत प्राचार्य से की है।
जिस शिक्षक पर आरोप
लगाए गए हैं उसी शिक्षक को शनिवार को प्रैक्टिकल के फार्म पर हस्ताक्षर
कराने पहुंचे एक छात्र ने गाली दी थी। ऐसे में यह मामला भी उसी से जोड़कर
देखा जाने लगा है।
मंगलवार को एमजीएम डिग्री कालेज का माहौल उस समय बदल गया जब एक छात्रा
ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि वह 17 फरवरी को कालेज
में अपनी फाइल जमा करने गई थी। कालेज के ही शिक्षक ने उससे कहा कि तारीख
निकल चुकी है। जब उसने निवेदन किया तो शिक्षक ने उसका हाथ पकड़ लिया और गलत
तरीके से बात की। यही नहीं फेल करने की भी धमकी दी। छात्रा ने प्राचार्य से
मामले में हस्तक्षेप करते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि शनिवार को कालेज में एक बाहरी युवक अपनी बहन की प्रैक्टिकल
फाइल जमा करने आया था। उसने फाइल अपने साथी को दी जो उसी कालेज का छात्र
है। फाइल जमा करने को लेकर यहां विवाद हो गया था। शिक्षक का आरोप था कि
उन्हें गाली दी गई। अब इस नए मामले के सामने आने के बाद कालेज में अफरा
तफरी जैसी स्थिति बन गई।
प्राचार्य डॉ. आबिद हुसैन ने कहा कि छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक
कार्रवाई की रिपोर्ट दी गई है। इसी के तहत यह आरोप लगाए गए होंगे लेकिन
मेरे स्तर से इसकी जांच कराई जाएगी। यदि शिक्षक दोषी मिले तो उनके खिलाफ भी
अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें