लाहाबाद : यूपी बोर्ड का मुख्यालय अब परीक्षा केंद्र में हो रही हर
गतिविधि सीधे देख सकेगा। इसके लिए उसे सीसीटीवी कैमरे की क्लिप निकलवाने की
भी जरूरत नहीं है। यदि किसी केंद्र पर नकल या फिर अन्य गड़बड़ी हो रही है
तो सूचना मिलते ही मुख्यालय के अफसर वहां की गतिविधि देख सकेंगे।
इस प्रयोग
पर अमल शुरू हो
गया है। आगे से शासन के बड़े अधिकारी व मुख्यालय परीक्षा का नजारा कार्यालय में बैठकर देखेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड प्रशासन इधर नित-नए प्रयोग कर रहा
है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। बोर्ड ने इससे भी
एक कदम आगे बढ़ाते हुए कैमरे की बिना क्लिप हासिल किए ही परीक्षा का नजारा
देखने की पहल की है। असल में शासन ने इस बार परीक्षा नीति में ही हर केंद्र
पर इंटरनेट, जेनरेटर, कंप्यूटर, ऑपरेटर और सीसीटीवी कैमरा आदि अनिवार्य
किया है। इन संसाधनों का ही बेहतर इस्तेमाल शुरू हुआ है। बोर्ड के
हरिश्चंद्र शर्मा ने प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिवकुमार जनता इंटर कालेज
जहांगीराबाद को सोमवार को वेब कॉस्टिंग के जरिए जोड़कर बोर्ड सचिव नीना
श्रीवास्तव, अपर सचिव क्षेत्रीय कार्यालय प्रदीप कुमार सिंह को सीधे केंद्र
से रूबरू कराया। शर्मा ने बताया कि इसमें सीसीटीवी कैमरे का लॉगइन पासवर्ड
का इस्तेमाल किया गया है। अन्य केंद्रों के कैमरों को भी इसी प्रक्रिया के
तहत जोड़ा जा सकता है। इससे सैकड़ों किलोमीटर दूर से बैठकर पूरी परीक्षा
का हाल जाना जा सकता है। किसी केंद्र पर नकल या फिर अन्य गड़बड़ी हो रही है
तो तत्काल सूचना मिलने पर उस केंद्र का हाल अब अफसर सीधे देख सकेंगे। सचिव
ने कहा कि बोर्ड के आइटी सेक्शन के जरिए यह प्रयोग शुरू हुआ है, कुछ
चुनिंदा केंद्रों को जल्द ही और जोड़ा जाएगा। आगे से सभी केंद्रों में लगे
कैमरे का पासवर्ड परीक्षा से पहले ही मंगा लिया जाएगा।
अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न : यूपी बोर्ड ने इस वर्ष से इंटर में
अंग्रेजी की परीक्षा के लिए अनूठा प्रयोग किया है। कला, वाणिज्य व
व्यावसायिक वर्ग व विज्ञान वर्ग के परीक्षार्थियों की अलग-अलग परीक्षा होनी
है। सोमवार को कला आदि विषयों की परीक्षा प्रदेश भर में शांतिपूर्वक हो गई
है, विज्ञान वर्ग की परीक्षा आगे होगी। कहीं परीक्षक गलत प्रश्नपत्र न खोल
दें लेकिन, शाम तक ऐसी शिकायतें नहीं मिली हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें