एटा: मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे शिक्षामित्र
द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में शासन ने बीएसए पर गाज गिराई है।
शिक्षक एमएलसी जगवीर किशोर जैन द्वारा मामले को सदन में उठाए जाने
के बाद उप मुख्यमंत्री द्वारा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
एसके तिवारी के निलंबन की जानकारी उन्हें दी गई है।
113 फरवरी की देर शाम
अलीगंज क्षेत्र के मूल निवासी और अवागढ़ ब्लॉक के औनेरा प्राथमिक विद्यालय
में कार्यरत समायोजित शिक्षामित्र मनमोहन सिंह द्वारा कस्बा अवागढ़ में
अपने किराए के आवास पर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक शिक्षामित्र
ने अपने सुसाइड नोट में पांच महीने से विभागीय कारगुजारी के कारण मानदेय न
मिलने की स्थिति में आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए संवेदनाओं को झकझोरने
वाली पीड़ा भी व्यक्त की थी। मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के
पदाधिकारियों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया तथा विभागीय अधिकारियों पर आरोप
जड़े। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी शिक्षामित्रों का मानदेय न दिए जाने
में विभागीय निष्क्रियता को भी प्रमुख बताया। 1मामले की जानकारी के बाद
शिक्षक एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने संगठन के पदाधिकारियों से मामले के संबंध
में पूरी जानकारी ली तथा विधान परिषद में एक शिक्षित के आत्महत्या करने की
बात को शासन-प्रशासन के लिए कलंक बताया। गुरुवार को यह मामला सदन में रखा
गया था। इसके बाद शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। दूरभाष पर शिक्षक एमएलसी
जगवीर किशोर जैन ने खुद जागरण को बताया कि शिक्षामित्र आत्महत्या मामले
में उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा ने सदन को बताया है कि एटा बीएसए को
निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने मृत शिक्षामित्र के परिवार के प्रति भी
अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए संगठन की ओर से दुख व्यक्त किया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें