लखनऊ : बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15
फरवरी से शुरू होंगे। इस बार ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। यानी
अभ्यर्थी घर से ही ऑनलाइन अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे और उन डॉक्यूमेंट
का ऑनलाइन वेरीफिकेशन होगा।
पूरी काउंसिलिंग को ही ऑनलाइन कर दिया गया है।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी
इस बार भी लखनऊ विश्वविद्यालय को दी गई है।1बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
के राज्य समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी
से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अप्रैल के द्वितीय सप्ताह में
प्रवेश परीक्षा होगी और मई के दूसरे सप्ताह में परीक्षा का परिणाम जारी
होगा। जून में बीएड की ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। मनचाहे कॉलेज की
सीट के लिए अभ्यर्थी अधिक से अधिक च्वाइस ऑनलाइन भरेंगे। मेरिट व च्वाइस के
आधार पर उन्हें सीट आवंटित की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
