इलाहाबाद : सीबीआइ वैसे तो उप्र लोकसेवा आयोग से एक अप्रैल 2012 से 31
मार्च, 2017 के बीच हुई भर्ती परिणामों की जांच कर रही है लेकिन, इसका
दुष्परिणाम आगामी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को भी भुगतना होगा। आठ अप्रैल
को होने जा रही आरओ-एआरओ परीक्षा 2017 पर इसका पहला प्रभाव पड़ने की
संभावना है। इस बात के आसार हैं कि लिखित परीक्षा का परिणाम आने में काफी
विलंब हो सकता है।
1आयोग इलाहाबाद सहित प्रदेश के 21 जिलों में आठ अप्रैल
को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा कराएगा। इसके
लिए दो अप्रैल को नोडल अधिकारियों की बैठक में तैयारी पर चर्चा होनी है।
भर्तियों की सीबीआइ जांच के चलते 2018 की पहली तीन परीक्षाओं की तारीखों
में बदलाव पूर्व में हो चुका है ऐसे में आयोग का दावा है कि आरओ-एआरओ 2017
की परीक्षा तय तारीख पर करा ली जाएगी। इसमें कोई बाधा नहीं है। हालांकि इस
परीक्षा के परिणाम पर आयोग को भी संशय है, क्योंकि परीक्षा विभाग के सभी
कंप्यूटरों से सीबीआइ पूर्व में हुई भर्तियों का डाटा ले रही है और उन्हीं
कंप्यूटरों से आगामी परीक्षाओं के परिणाम भी तैयार होने हैं। वहीं सीबीआइ
की प्रारंभिक जांच अभी चार प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की ही हो रही है और
आयोग से हुई करीब साढ़े पांच सौ भर्तियों की जांच प्रक्रिया लंबी चलनी है।
ऐसे में आरओ-एआरओ परीक्षा 2017 ही नहीं, आयोग से होने वाली आगे की
परीक्षाओं के परिणाम भी लटक सकते हैं। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि
लिखित परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं है। परीक्षा विभाग के कंप्यूटर सीबीआइ
टीम से खाली रहे तो परिणाम भी समय से निकालने की कोशिश होगी। लेकिन,
वर्तमान जांच की स्थिति पर आयोग के सचिव भी पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं
कि परिणाम समय से आ पाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें