बीएसए के निर्देश पर खंड विकास अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों का
निरीक्षण किया। जिसमें 10 शिक्षक और 10 शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीईओ
ने आख्या तैयार कर बीएसए को भेजी है। बीएसए ने सभी का निरीक्षित तिथि का
वेतन रोक दिया है।
निरीक्षण दौरान प्राथमिक विद्यालय खटिकनपुरवा की
शिक्षिका कल्पना देवी, पारुल मिश्रा, उच्च प्राथमिक स्कूल अदमापुर जयंती
मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय बहरौली की शिक्षिका अनीता यादव, शालिनी गुप्ता,
प्राथमिक स्कूल वजीपुर की शिक्षिका श्वेता वर्मा, प्राथमिक विद्यालय मधुरी
की शिक्षिका राधिका देवी, प्राथमिक विद्यालय उमरगहना की शिक्षिका रेखा
शुक्ला अनुपस्थिति पाई गई। वहीं दो बजकर 30 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय घरई
खेड़ा बंद मिला। यहां के समस्त स्टाफ का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
वहीं बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर,
पूर्वमाध्यमिक मुरादपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरहा, प्राथमिक विद्यालय
महरहा प्रथम एवं द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय सचौली का निरीक्षण किया। जहां
सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति मिले और शैक्षिक गुणवत्ता व साफ सफाई ठीक
मिली। वहीं पीएस सचौली में 76 पंजीकृत बच्चों में से 32 उपस्थित पाए गए।
बीएसए ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय से विद्यालय पहुंचने और बेहतर
शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें