औड़िहार(गाजीपुर)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ
मंच की ब्लॉक इकाई सैदपुर की बैठक बीआरसी सैदपुर के सभागार में हुई।
इसमें
वक्ताओं ने चेताया कि अगर 30 अप्रैल से पहले सरकार उनकी पेंशन बहाल करने की
घोषणा नहीं करती है तो संगठन दिल्ली के रामलीला मैदान पर पहुंचकर अपनी
ताकत का अहसास कराएगा।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि
सरकार शिक्षकों की पेंशन बहाली को लेकर गंभीर नहीं है। शिक्षकों के प्रति
किया जा रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकतस्त्रत्त। जिन शिक्षकों की
नियुक्ति वर्ष 2004 में हुई है उन्हें भी पेंशन की सुविधा से वंचित किया जा
रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अवकाश
ग्रहण करने के बाद पेंशन शिक्षकों के बुढ़ापे का सहारा है। इस व्यवस्था को
लागू रखना शिक्षकों के सर्वथा हित में है। ऐसे में जीवन पर्यंत श्रम करने
वाले शिक्षकों के प्रति उदारता न बरतने वाली सरकार के विरूद्व हर वर्ग का
शिक्षक समर्थन देगा और उनके साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। इस
मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय यादव , राधेश्याम यादव, मारकंडेय यादव, सरफराज
खान, मानवेंद्र यादव, हेमलता, वंदना, अनुपमा, कमलेश कुशवाहा, अभिषेक सिंह
आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन इसरार अहमद सिद्दीकी ने किया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आउटसोर्सिंग से होगी एजुकेटर की भर्ती, मिलेगा 10313 रुपये मानदेय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें