जागरण संवाददाता, जौनपुर: माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक रविवार को
तिलकधारी इंटर कालेज सभागार में हुई। संगठन में अधिक से अधिक शिक्षकों को
जोड़ने का निर्देश दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक चेत नारायण ¨सह
ने कहा कि संगठन का उद्देश्य वित्तविहीन शिक्षकों को पहले शिक्षक का दर्जा
दिलाकर सेवा सुरक्षा प्रदान करना है।
श्री ¨सह ने कहा कि शिक्षा का दर्जा मिलने के बाद सरकार मजबूर कुशल
श्रमिक की मजदूरी 17000 रुपये मानदेय देने के लिए मजबूर हो जाएगी। उन्होंने
कहा कि प्रदेशीय सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री (वित्त) शिव प्रताप
शुक्ल के आश्वासन के आधार पर पुरानी पेंशन बहाली, सीटी, एलटी वेतन विसंगति,
स्थानांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण समेत कई समस्याओं के निस्तारण हेतु शीघ्र
ही प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल के सभी
जिले के अध्यक्ष, मंत्री को गत वर्ष की अपेक्षा सदस्यता वृद्धि का निर्देश
दिया। कहा कि पदाधिकारी संगठन की नीतियों को प्रत्येक शिक्षक तक पहुंचाने
का कार्य करें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नर¨सह बहादुर ¨सह व गाजीपुर के
पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद यादव को प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य की
जिम्मेदारी दी गई। मंडलीय बैठक में मुख्य रूप से संकठा ¨सह, संगठन मंत्री
ज्वाला प्रसाद राय, वीरेंद्र ¨सह, प्रदेश मंत्री राकेश ¨सह, शशि प्रकाश ¨सह
समेत अन्य लोग रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें