मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अलग मूड में दिखे। उन्होंने
गरीबों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि मजदूर के बच्चों की
इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई का खर्च अब सरकार उठाएगी। सरकार गरीबों के
साथ खड़ी है। उन्होंने स्वयं गरीबों की पीड़ा को नजदीक से महसूस किया है।
ऐसे में गरीबों की सहायता के लिए तमाम योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा
है। इन्हीं में एक योजना सामूहिक विवाह भी है जो गरीबों को शादी के बोझ से
मुक्त करती है। वह नगर स्थित पुतली घर में श्रम विभाग की ओर से आयोजित
सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने 501 जोड़े वर-वधुओं
को आशीर्वाद देने के बाद उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे
आयोजन समाज की रूढ़ियों को तोड़ने में सहायक साबित होंगी। 1इससे पहले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में
पंचायती राज दिवस के शुभारंभ पर 30.09 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
एवं लोकार्पण किया। स्वच्छता के लिए पांच प्रधानों सहित 11 लोगों को
प्रशस्ति पत्र सौंपा। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। जिला चिकित्सालय व
गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाई
तथा सभागार परिसर में बनाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। कहा, देश की
अर्थव्यवस्था गांवों में है। सुविधाएं बढ़ाकर पलायन रोकना होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें