प्रदेश में निकली 12हजार 460 शिक्षक भर्तियों के लिए सोमवार को
काउंसिलिंग हुई। एटा जनपद में 335 सीटों के लिए 900 लोगों की सुबह से शाम
तक काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग के दौरान फर्जी मेरिट वालों के नाम शामिल
होने का आरोप लगाकर हंगामा किया गया। उनका कहना था कि गलत तरीके से नंबर
बढ़ाकर इन लोगों ने मेरिट को हाई कर लिया है।
सोमवार को शिक्षा संकुल
भवन पर शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग होने को लेकर सुबह से ही आवेदकों
की भीड़ जुटना शुरू हो गई। जब तक काउंसिलिंग शुरू हुई कक्षों के बाहर तक
लंबी-लंबी लाइन लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण काउंसिलिंग में शामिल होने आए
लोग कार्यालय में इधर-उधर कुर्सी, मेज, कक्षों में बैठकर समय गुजारते देखे
गए। भीषण गर्मी में लंबे समय तक लाइन में लगे रहने से परेशान
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमकर हंगामा किया।
उसके लेकर आपस में कई बार
कहासुनी तक हो गई। उसके बाद भी शिक्षा संकुल भवन में दो कक्षों में
काउंसिलिंग प्रक्रिया निरंतर शाम पांच बजे तक चलती रही। जनपद में 335 सीटों
के लिए 900 की काउंसिलिंग हुई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें