इलाहाबाद : डीएलएड यानि पूर्व बीटीसी 2018 के लिए अभी वेबसाइट तैयार
नहीं हो सकी है। ऐसे में अब अगले माह से ही आवेदन हो सकेंगे। प्रक्रिया में
देरी होने की वजह वेबसाइट में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं, ताकि अभ्यर्थियों
को परेशानी न हो। अगले सप्ताह एनआइसी, यूपी डेस्को, परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव व शासन की बैठक होगी। उसी के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
डीएलएड 2018 में प्रवेश के लिए कार्यक्रम काफी पहले ही जारी कर चुका है
लेकिन, वेबसाइट तैयार होने में देरी से यह प्रक्रिया रुकी है। तैयारी है कि
अब अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने का अलग से मौका नहीं
दिया जाएगा, बल्कि निर्देश होगा कि पहली बार ही अभ्यर्थी पूरे मनोयोग से
आवेदन करें। इसकी वजह यह है कि आवेदन संशोधन के नाम पर कई बार दूसरे
अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की जाती रही है, संशोधन का मौका न
मिलने से इस पर अंकुश लगेगा। वहीं, हर अभ्यर्थी को ओटीपी भी उसके मोबाइल पर
मुहैया कराने की तैयारी पहले से चल रही है। इसके अलावा विभाग शुल्क भुगतान
करने की प्रणाली में भी बदलाव कर रहा है। अब अभ्यर्थी को आवेदन करने के
साथ ही तत्काल डेबिट कार्ड या अन्य माध्यम से भुगतान करना होगा। ज्ञात हो
कि पहले आवेदन व शुल्क भुगतान अलग-अलग तारीखों में होता रहा है। इससे समय
कम लगेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें