इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती 2018 के दूसरे
चरण की आवेदन प्रक्रिया गुरुवार शाम छह बजे पूरी हो गई है। इसमें 5004 नए
अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। अब ये अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में 21 मई को
संशोधन कर सकेंगे। 24 मई को प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड होगा, जबकि लिखित
परीक्षा 27 को होनी है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद 4446 टीईटी 2017 में उत्तीर्ण हुए नए अभ्यर्थियों
को शिक्षक भर्ती में शामिल करने के लिए बीते 15 मई से पंजीकरण व आवेदन शुरू
हुए थे। भर्ती के लिए 7165 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जबकि अंतिम
तारीख तक आवेदन महज 5004 ने किया है इसमें 209 दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल
हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डॉ. सुत्ता सिंह ने बताया कि आवेदन की
प्रक्रिया खत्म हो गई है, अब ये अभ्यर्थी आवेदन में ऑनलाइन संशोधन कर
सकेंगे। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच होगी। नए अभ्यर्थियों के लिए जल्द
ही मंडल मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र तय होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें