इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 72,825 सहायक अध्यापकों भर्ती में बचे पदों पर उन शिक्षामित्रों को समायोजित करने की मांग नामंजूर कर दी है, जिन्होंने सहायक अध्यापक के लिए न्यूनतम अर्हता हासिल कर ली है और पहले भी वे सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए थे। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने विकल प्रताप सिंह और अन्य की याचिका पर दिया है।
याचियोंकी मांग थी कि वे जिन विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं, उन्हीं में सहायक अध्यापक के रूप में उनकी सेवा जारी रखी जाए। मामले के तथ्यों के अनुसार 2004-06 में शिक्षामित्र नियुक्त हुए याचियों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर दिया गया था। बाद में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 72,825 सहायक अध्यापकों भर्ती में बचे पदों पर नए सिरे से विज्ञापन जारी कर भर्ती करने के लिए कहा है।
याचियों की मांग थी कि बचे पदों पर उन्हें समायोजित कर दिया जाए क्योंकि वे सहायक अध्यापक पद के लिए आवश्यक सभी अर्हताएं पूरी करते हैं। कोर्ट ने कहा कि 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को अगली भर्ती में वरीयता देने का निर्देश दिया है। ऐसे में याचियों की मांग मंजूर नहीं हो सकती।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें