टीईटी उर्दू पास अभ्यर्थियों ने चार हजार उर्दू शिक्षकों के नियुक्ति
पत्र वितरण और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू न करने पर आत्मदाह की चेतावनी दी
है। इको गार्डेन स्थित धरना स्थल पर टीईटी पास मोअल्लिम-ए- उर्दू एसोसिएशन
के नेतृत्व में टीईटी पास उर्दू अभ्यर्थी कई दिन से धरने पर बैठे हैं।
एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष उम्मे सफिया फरीदी का कहना है कि प्राथमिक
विद्यालयों के लिए 12460 बीटीसी तथा 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती हेतु
विज्ञापन जारी किया था। जिसमें उर्दू शिक्षकों की पहली काउंसलिंग भी हो गई
थी लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं किया। बल्कि सरकार ने चलती भर्ती पर बिना किसी
वजह से रोक लगा दी। अभ्यर्थियों के अदालत जाने पर कोर्ट ने भर्ती शुरू
करने निर्देश दिए लेकिन शिक्षा विभाग अभी तक भर्ती शुरू नही कर रहा है।
इससे नाराज उर्दू अभ्यर्थी विवश होकर धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं।
वहीं 12460 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराकर नियुक्ति पत्र भी सरकार
ने बांट दिए हैं। ऐसे में उर्दू शिक्षकों के साथ दोहरा मापदण्ड अपनाए जाने
से नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू
करने का शासनादेश जारी नहीं करती है। तब तक ये लोग धरना प्रदर्शन लगातार
जारी रखेंगे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. अय्यूब खान, सचिव जुबैर मजीद खान
के अलावा अतीक, अलोक, नवनीत आदि का कहना है कि बीजेपी सरकार अपने वादे से
मुकर गयी है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है यदि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू
नही की गई तो वो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें