बरेली। देश में टीचर एजूकेशन को लेकर राष्ट्रीय शिक्षा परिषद (एनसीटीई) बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब बेसिक स्कूलों औ माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए सिर्फ बीएड कोर्स करना होगा। इसके लिए अब अलग से कोर्स करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार, इसके लिए बीएड कोर्स में भी बदलाव किया जा रहा है। अब बीएड कोर्स दो साल का नहीं बल्कि चार साल का करना होगा। बता दें कि शैक्षिक सत्र 2019-20 में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जायेगा। हाल में एनसीटीई की एक बैठक में इस बदलाब के लिए कमेटी मोहर लगा चुकी है। नेशनल कमेटी के चेयरमैन और वर्तमान रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति अनिल शुक्ल है।
सूबे में अभी तक टीचर बनने के लिए बीटीसी या बीएड डिग्री जैसे विकल्प है जिसके द्वारा बेसिक स्कूल का टीचर बना जा सकता है। लेकिन अब टीचर बनने के लिए सूबे में मात्र एक ही विकल्प रहेगा वह बीएड होगा। साइंस स्टूडेंट के बीएड साइंस, आर्ट स्टूडेंट के आर्ट बीएड होगा। इसी तरह प्राईमरी स्कूल का टीचर बनने के लिए अलग से बीएड होगा। कमेटी के चेयरमैन अनिल शुक्ल ने बताया कि बीएड कोर्स चार साल का होने जा रहा है। प्रस्ताव पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद पूरे देश में इसे लागू कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें