बेसिक शिक्षा परिषद के 40 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को गुरुवार को 61
और शिक्षक मिल गए। लिखित और व्यक्तित्व परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर
इनका चयन हुआ। चयनित शिक्षकों में आठ प्रधानाध्यापक और 53 सहायक अध्यापक
हैं। इन शिक्षकों की बुधवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग हुई।
इसमें
शिक्षकों को स्कूल आवंटित हुए। इन शिक्षकों को गुरुवार को बीएसए ने पद
स्थापन पत्र सौंपा।
पत्र मिलने के बाद यह शिक्षक अपने-अपने स्कूलों
में ज्वाइनिंग लेंगे। अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले 40 स्कूलों में
से हर एक में एक प्रधानाध्यापक और चार सहायक शिक्षकों की तैनाती होनी है।
इसके लिए प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया में 22 हेड और 58 सहायक शिक्षकों की
तैनाती हो चुकी है। दूसरे चरण की प्रक्रिया के बाद अब 30 स्कूलों को हेड
टीचर मिल गए हैं। इसके अलावा 160 सहायक शिक्षकों में से 111 सहयक शिक्षकों
की तैनाती हो चुकी है। अब 10 हेड और 49 सहायक शिक्षकों की तैनाती होनी है।
बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि इसके लिए एक बार फिर आवेदन
प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment