उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात कर ट्रोल्स का शिकार हो रहे हैं। लोग सीएम योगी को संजय दत्त का आपराधिक इतिहास तक याद दिला रहे हैं। संजय दत्त ने शुक्रवार (8 जून) को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।
इस मुलाकात का आधार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान था। इस अभियान के जरिये बीजेपी मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के प्रयास में लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसी अभियान के तहत संजय दत्त से मुलाकात की तस्वीर के साथ बात कही गई। आधीरात के वक्त 12:12 बजे किए गए ट्वीट में लिखा गया, ”आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर “#SamparkforSamarthan” के तहत फिल्म अभिनेता श्री संजय दत्त जी से भेंट की।” सीएम योगी के इस ट्वीट के बाद यूजर्स का पारा चढ़ गया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “श्रीमान सम्मान के साथ कहूंगा- मुझे गंभीरता से लगता है कि आपको ऐसे लोगों के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की मर्यादा नहीं गिरानी चाहिए जिन्होंने राष्ट्र के खिलाफ अपराधों में समय बिताया और सेलेब्रिटी होते हुए भी ऐसी गतिविधियों संग तस्वीरें खिंचाई।”
आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर “ #SamparkforSamarthan” के तहत फिल्म अभिनेता श्री संजय दत्त जी से भेंट की। pic.twitter.com/hx8HBoHgQL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 9, 2018
नीतिका पांडेय नाम की यूजर ने लिखा, ”आपको अब आम जनता से समर्थन की आवश्यकता शायद नहीं रह गयी है इसलिए शिक्षामित्रों की समस्या की कोई सुनवाई नहीं हो रही है लेकिन क्या सिर्फ इन सेलिब्रिटी के वोट लेकर ही आपकी 2019 की सरकार बन जाएगी।अपने संकल्पपत्र में किए गए वादों को पूरा कीजिए।”
एक यूजर ने सरकार के तमाम वादों को याद दिलाते हुए खिंचाई की, ”कालाधन आया नहीं, अच्छे दिन आए नहीं, विकास पैदा हुआ नहीं, मां गंगा साफ हुई नहीं, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू हुई नहीं, दो करोड़ रोजगार सालाना दिए नहीं, भ्रष्टाचारी जेल गये नहीं, बेटियां बची नहीं, पाकिस्तान काबू आया नहीं, अब चुनावी साल तो आ ही गया सो कोई षड्यंत्र तो होना लाजिमी है।” दुर्गेश पांडेय ने लिखा, ”इतनी बड़ी आबादी में आपको ऐसे लोगों के समर्थन की जरूरत महसूस हो रही है दुःखद! इससे अच्छा आप एक आम आदमी से मिलते तो अच्छा होता।” इसके अलावा भी सीएम योगी को ट्रोल करती कई प्रतिक्रियाएं देखी गईं।
Sir with due respect to you – i seriously feel you should not lower the dignity of CM office by meeting ppl who have served time for crimes against the nation & posing with them for photos as though they are celebrities !
— India First (@SeCoolar_Right) June 9, 2018
आपको अब आम जनता से समर्थन की आवश्यकता शायद नहीं रह गयी है इसलिए शिक्षामित्रों की समस्या की कोई सुनवाई नहीं हो रही है लेकिन क्या सिर्फ इन सेलिब्रिटी के वोट लेकर ही आपकी 2019 की सरकार बन जाएगी।अपने संकल्पपत्र में किए गए वादों को पूरा कीजिए।#शिक्षामित्र_आंदोलन_लखनऊ #शिक्षामित्र
— Neetika Pandey(समायोजित शिक्षक) (@NeetikaPandey4) June 9, 2018
कालाधन आया नहीं, अच्छे दिन आए नहीं, विकास पैदा हुआ नहीं, माँ गंगा साफ हुई नहीं, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू हुई नहीं, दो करोड़ रोजगार सालाना दिये नहीं, भ्रष्टाचारी जेल गये नहीं, बेटियां बची नहीं, पाकिस्तान काबू आया नहीं, अब चुनावी साल तो आ ही गया सो कोई षड्यंत्र तो होना लाजिमी है.
— kumarkrishan (@kumarkrishan200) June 9, 2018
इतनी बड़ी आबादी में आपको ऐसे लोगो के समर्थन की जरूरत महसूस हो रही है दुःखद!
इससे अच्छा आप एक आम आदमी से मिलते तो अच्छा होता।
— DURGESH PANDEY (@ErDurgeshPandey) June 9, 2018
ak47 दत्त जी से भेंट की।
— Ferozpuria (@ferozpuriahindu) June 9, 2018
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रशिक्षु शिक्षकों ke pay-scale updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें