ALLAHABAD: देशभर में विश्वविद्यालयों की घटती रैंकिंग चिंता का विषय
है. इसमें सुधार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग सेंटर की स्थापना की
जा रही है. इसके तहत अगले दस साल में देश के एनआईटी, आईआईटी और
यूनिवर्सिटीज की छवि को बदला जाएगा.
सरकारी के साथ प्राइवेट संस्थाओं की
रैंकिंग भी सुधारी जाएगी. यह बात केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.
सतपाल सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कही.
उन्होंने कहा कि देशभर के विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध
की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास जारी है.
शोध के विषयों पर होगा परामर्श
उन्होंने कहा कि शोध के विषयों की गुणवत्ता व सार्थकता पर भी परामर्श
किया जाएगा. यह तय करने के लिए नेशनल काउंसिल फार रिसर्च की स्थापना की जा
रही है. उन्होंने बताया कि मेधावी छात्रों के लिए 70 हजार प्रति माह की
प्रधानमंत्री रिसर्च फैलोशिप की शुरुआत इसी सत्र से की जा रही है. इसके
परिणाम भी सुखद होंगे.
शिकायतों पर है मंत्रालय की नजर
इस दौरान पत्रकारों के इलाहाबाद विवि सहायक शिक्षक भर्ती मामले को लेकर
भी सवाल किए गए. इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद विवि शिक्षक
भर्ती समेत तमाम मामलों में अनियमितता पर यूजीसी की कमेटी जो जांच रिपोर्ट
देगी. उसी के आधार पर एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती
मामले में हमारा मंत्रालय पूरी तरह नजर बनाए हुए है. उन्होंने यह भी काह कि
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालयों में सहायक आचार्य की भर्ती में
लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं होगा. एपीआई के आधार पर इंटरव्यू से भर्ती
की जाएगी.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें