इलाहाबाद : पिछले साल हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी 2017 में
गलत ओएमआर शीट भरने वाले अभ्यर्थियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं
मिली। कोर्ट ने एकल पीठ के आदेश को सही मानते हुए अपीलें खारिज कर दी हैं।
1यह आदेश न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की खंडपीठ
ने जयकरन सिंह व 52 अन्य की विशेष अपीलों पर दिया है। अपील में याचीगण का
कहना था कि वे टीईटी 2017 परीक्षा में शामिल हुए थे। ओएमआर शीट में
प्रविष्टियां भरने में उनसे कुछ गलतियां हो गईं। जिससे उनका परिणाम जारी
नहीं किया गया। याची के अधिवक्ता का कहना था कि गलतियां मानवीय त्रुटि है
इसलिए उन्हें सुधारने का मौका दिया जाए। अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता विपिन
बिहारी पांडेय और स्थायी अधिवक्ता मीनाक्षी सिंह ने इसका विरोध किया। इनका
कहना था कि विज्ञापन से लेकर प्रवेश पत्र जारी करने तक और ओएमआर शीट पर
स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ओएमआर शीट को किस तरह से भरना है। यह भी कि
ओएमआर शीट भरने में गलती होने पर कंप्यूटर से कॉपियां जांचना संभव नहीं
होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें