जलीलपुर (बिजनौर): महीनों से शिक्षक के अभाव में भौतिक विज्ञान की पढ़ाई
न होने पर श्री कृष्ण इंटर कालेज के छात्र सड़क पर उतर आए। शिक्षक की
तैनाती और 250 रुपये की उगाही के खिलाफ छात्रों ने ब्लाक चौराहे पर धरना
देकर सड़क जाम कर दिया।
सोमवार की सुबह स्कूल खुलने पर 11 व 12 वीं के सैकड़ों छात्र
प्रधानाचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छात्र नेता अनमोल व
शमशाद के नेतृत्व में ब्लाक चौराहे पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम
कर दिया। छात्रों का कहना था कि इस सत्र के शुरू होने से ही भौतिक विज्ञान
पढ़ाने के लिए शिक्षक तैनात नहीं है, जिससे इंटरमीडिएट के छात्रों की पढ़ाई
प्रभावित हो रही है। शिकायत करने पर छात्रों की पिटाई की जाती है। आरोप
लगाया कि शिक्षक न होने के बावजूद उनसे 250 रुपये की वसूली की जा रही है।
शिक्षक तैनाती की मांग करने पर अनमोल को बुरी तरह पीटा गया। छात्रों का
कहना था कि उनसे चार माह की फीस जमा करा ली गयी, फिर भी शिक्षक की व्यवस्था
नहीं की गयी। हंगामे के बीच पहुंचे प्रधानाचार्य कुंवरसेन ने छात्रों को
मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन छात्रों ने उनकी एक नहीं सुनी। घंटों
छात्रों का चौराहे पर कब्जा रहा लेकिन पास में पुलिस चौकी होने के बाद भी
घंटों बाद पुलिस चौराहे पर पहुंची। पुलिस ने समस्या का समाधान करने का
आश्वासन देकर जाम खुलवाया। धरने में अंकित, अमरजीत, अनुज, मोहित, शमशाद,
फरीद, मलकीत, रोकी, नरेश, रोहित, कपिल, सोनू, पंकज, शिवम, राजू समेत सैकड़ों
छात्र मौजूद रहे। प्रधानाचार्य का कहना है कि जल्द ही शिक्षक की व्यवस्था
की जा रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें