शामली के कांधला में समायोजन समाप्त होने के बाद से तनाव में चल रहे दलित
शिक्षा मित्र ने दम तोड़ दिया। शिक्षा मित्र की मौत से परिजनों में कोहराम
मच गया। सूचना पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर
परिवार को दुख की घड़ी में धैर्य बंधाया।
थाना क्षेत्र के गाव गंगेरू निवासी प्रदीप (40) वर्ष पुत्र जयसिंह गांव के
ही प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में शिक्षा मित्र था। प्रदीप के दो बेटे
निशांत 10 वर्ष व नैतिक सात वर्ष है। पिता के अनुसार उनका बेटा प्रदीप गांव
के प्राथमिक विद्यालय में 11 नवंबर 2006 को शिक्षा मित्र के पद पर लगा था
उसके बाद एक अगस्त 2014 को समायोजन होने पर वह इसी स्कूल में सहायक अध्यापक
के पद पर नियुक्त किया गया था। 25 जुलाई 2017 को समायोजन समाप्त किए जाने
के बाद से वह शिक्षामित्र का कार्य स्कूल में कर रहा था, लेकिन उसके बाद वह
आर्थिक तंगी में परेशान रहने लगा। आए दिन उसकी मानसिक हालत बिगड़ती नजर आ
रही थी। समायोजन रद्द होने के बाद से काफी तनाव में था।
इसके कारण सोमवार को वह स्कूल से अपने घर पहुंचा। शाम के समय अचानक उसकी
तबीयत बिगड़ गई। उसको गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार के लिए
भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के
अनुसार चिकित्सक ने बताया कि प्रदीप को हार्टअटैक हुआ है। प्रदीप की मौत से
उसके परिवार में मातम पसर गया। मंगलवार को परिवार के बीच उनके स्टाफ के
लोगों के साथ ही आसपास क्षेत्र से शिक्षा मित्र सहित खंड शिक्षा अधिकारी
वीरेंद्र सिंह वहां पहुंचे ओर परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में धीरज
बंधाया। इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रो बुरा हाल है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें