सहारनपुर : प्राथमिक शिक्षक भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों को पात्र माने
जाने के विरोध में संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा बीटीसी ने नारेबाजी कर
प्रदर्शन किया। उन्होंने बीटीसी-डीएलएड अभ्यर्थियों से ही प्राथमिक
शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग की।
बाद में प्रधानमंत्री व मानव संसाधन
विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिए गए।1सोमवार को मोर्चा
के जिलाध्यक्ष रंजन सिंघल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे बीटीसी-डीएलएड
अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राष्ट्रीय
अध्यापक शिक्षा परिषद ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में बीएड डिग्रीधारकों
को भी योग्य माना है, जबकि बीएड डिग्रीधारक 12वीं तक कक्षाओं को पढ़ाने के
लिए पात्र होते है। परिषद का निर्णय बीटीसी-डीएलएड अभ्यर्थियों पर
कुठाराघात है। बीटीसी-डीएलएड का प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थी केवल प्राथमिक
स्कूलों में ही नियुक्ति के लिए पात्र है। प्रदेश में दो लाख से अधिक
बीटीसी-डीएलएड अभ्यर्थी बेरोजगार है। वर्ष-2019 में यह संख्या पांच लाख हो
जायेगी। ऐसे में बीएड अभ्यर्थियों को छह माह का ब्रिज कोर्स कराकर उन्हें
प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पात्र माना जाना डीएलएड अभ्यर्थियों
के साथ अन्याय होगा। उन्होंने एमएचआरडी के 10 सितंबर 2012 की शर्तों को
प्रदेश में लागू रखने की मांग की। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री व मानव
संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन
में आयुष सैनी, मौ.शोयब, प्रशांत राणा,विनीत चौधरी, सचिन सहित दर्जनों
अभ्यर्थी शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें