इलाहाबाद। योगी सरकार में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर
देने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट
में अवमानना याचिका दाखिल की है।
याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति मनोज
कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद से इस मामले में
जानकारी मांगी है कि कोर्ट के आदेशों का पालन अब तक क्यों नहीं किया जा सका
है।
याची दीपिका सिंह के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि सरकार ने
मार्च 2017 में सत्ता में आते ही उस वक्त जारी सभी शिक्षक भर्तियों पर रोक
लगा दी थी तथा इसका कोई कारण भी नहीं बताया था। इसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने
हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने नीरज कुमार पांडेय केस में फैसला
देते हुए रोक का आदेश रद्द कर दिया तथा दो माह में नियुक्तियां पूरी करने
का आदेश दिया। सरकार ने इस आदेश को विशेष अपील में चुनौती दी थी। कोर्ट ने
12 अप्रैल 2018 को अपील खारिज करते हुए दो माह में भर्तियां पूरी करने का
आदेश कायम रखा। इसके बावजूद भर्ती प्रक्रिया आज तक शुरू नहीं की गई है। इस
पर कोर्ट ने सरकार को 26 जुलाई 2018 तक इस मामले में जानकारी देने का
निर्देश दिया है। याची का कहना है कि उसने 32 हजार अंशकालिक अनुदेशक भर्ती
के आवेदन किया है, मगर नियुक्तियां शुरू न होने से उसका चयन नहीं हो पा रहा
है। इसी प्रकार से 12460 सहायक अध्यापक भर्ती, 16448 सहायक अध्यापक भर्ती,
29334 सहायक अध्यापक भर्ती सहित अन्य तमाम भर्तियां अटकी पड़ी हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें