BAREILLY: बीएसए ऑफिस में इन दिनों शिक्षामित्रों के समायोजन के नाम पर दूसरे
जिलों से ट्रांसफर होकर आए टीचर्स को मनचाही तैनाती देने का खेल चल रहा है.
शासन ने शिक्षामित्रों को राहत देते हुए उनकी इच्छानुसार मूल विद्यालय में
तैनाती करने का आदेश दिया था, लेकिन बीएसए ने मूल तैनाती वाले विद्यालय
में तैनाती के लिए आवेदन न करने वाले शिक्षामित्रों को भी मूल विद्यालय में
तैनाती का आदेश जारी कर दिया है. सूत्रों की मानें तो इसके पीछे टीचर्स को
मनचाही तैनाती देने का खेल चल रहा है. इसे लेकर शिक्षामित्रों ने विरोध का
बिगुल फूंक दिया है. शनिवार को भी बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने बीएसए
ऑफिस में धरना देकर जबरन मूल विद्यालय में तैनाती का आदेश निरस्त करने की मांग की.
1300 शिक्षामित्रों ने ही िकया आवेदन
जिले के स्कूलों में 3340 शिक्षामित्र तैनात हैं. इनमें से 3140
शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था. समायोजन रद होने के बाद
शिक्षामित्रों को राहत देते हुए शासन ने पिछले दिनों शिक्षामित्रों की
इच्छानुसार उनकी तैनाती मूल तैनाती वाले विद्यालयों में करने का आदेश दिया
था. इसके बाद 1300 शिक्षामित्रों ने अपने मूल विद्यालयों में वापस जाने के
लिए आवेदन किए थे. लेकिन बीएस ने बाकी बचे 1940 शिक्षामित्रों को भी मूल
तैनाती वाले विद्यालय में ज्वाइन करने का आदेश जारी कर दिया. जबकि इन
शिक्षामित्रों का कहना है कि वह वर्तमान तैनाती वाले विद्यालय में ही कार्य
करना चाहते हैं. उन्होने आरोप लगया है कि बीएसए उन्हे जबरदस्ती मूल
विद्यालयों में भेजने के लिए आवेदन करा रही हैं. उनका कहना है कि बीएसए
उन्हें हटाकर अंतर जनपदीय ट्रांसफर होकर आए टीचर्स को उनकी जगह तैनात करना
चाहती हैं.
शिक्षामित्रों की बात को सुना गया है. इस मामले में शासन से मार्गदर्शन मांगकर आगे विचार किया जाएगा.
तनुजा मिश्रा, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें