एनबीटी, लखनऊ : शासन ने राजधानी में तैनात रहे शिक्षा विभाग के तीन
अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। इनमें तत्कालीन
संयुक्त शिक्षा निदेशक दीप चंद्र, पूर्व जिला विद्यालय
निरीक्षक(डीआईओएस)
उमेश त्रिपाठी और पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय धीरेंद्र नाथ सिंह
के नाम शामिल हैं। इन पर राजधानी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक
(एडेड) स्कूलों में नियम विरुद्ध शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की
नियुक्तियां किए जाने और अनुमोदन देने के आरोप है। अनुसचिव अतुल कुमार
मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जांच के लिए अलग से अधिकारी
नामित किए जाने की बात कही है।
करीब दो-तीन साल पहले राजधानी के एडेड
स्कूलों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई
थीं। आरोप है कि लखनऊ के पूर्व जेडी दीप चंद्र और डीआईओएस-टू धीरेंद्र नाथ
सिंह ने नियम विरुद्व शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की
नियुक्तियों का अनुमोदन दे दिया था। वहीं, पूर्व डीआईओएस उमेश त्रिपाठी पर
भी एक स्कूल में चपरासियों के सात पदों पर गलत अनुमोदन दिए जाने के आरोप
थे। मामले की शिकायत शासन में की गई थी, जिसके बाद अब शासन ने तीनों
अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें