बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती
में सिर्फ पास को फेल और फेल को पास करने का ही खेल नहीं किया गया. बल्कि
कम मेरिट वालों को गृह जनपद देकर और हाई मेरिट वालों को कई सौ किलोमीटर दूर
भेजकर भी
अन्याय हुआ है. अब अभ्यर्थी
लगातार विभाग से दोबारा संशोधित जिला आवंटन सूची जारी करने की मांग कर रहे
हैं. इस मामले में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डॉक्टर प्रभात कुमार का
कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगी और अगर
अभ्यर्थियों की शिकायत सही मिली तो उन्हें राहत देने का रास्ता निकाला
जाएगा.
इसी कड़ी में मथुरा की सोनम का कहना है कि उसकी मेरिट 62.6 है और उसे
बहराइच जिला आवंटित किया गया है. जबकि उससे कहीं कम 54 मेरिट वाले को
गृहजनपद मथुरा में ही तैनाती मिल गई. इसी तरह बुलंदशहर की सपना के अनुसार
उसकी मेरिट 62.22 है लेकिन उसे सोनभद्र भेजा गया है, जबकि 57 के करीब मेरिट
वाले को गृहजनपद बुलंदशहर ही मिल गया है. ऐसे एक दो नहीं बल्कि हजारों
अभ्यर्थी हैं जो बेसिक शिक्षा परिषद में लिखित शिकायत के साथ ही शासन के
अधिकारियों को लगातार ट्वीट कर अपनी समस्या बता रहे हैं.
असल में इस गड़बड़ी की बड़ी वजह नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची
को दो बार में जारी करना रहा है. बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले 34,660
अभ्यर्थियों की जिला आवंटन सूची जारी की. इन अभ्यर्थियों का आवंटन लिखित
परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के बराबर 41,556 पदों पर किया गया था.
इसके बाद चयन से बाहर रहे 6,127 अभ्यर्थियो ने जब हंगामा किया तो शासन ने
उनके लिए एक और जिला आवंटन सूची जारी की. इस बार सूची को कुल 68,500 पदों
के हिसाब से आरक्षण लगाते हुए जारी किया गया.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें