इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 की कनिष्ठ
सहायक भर्ती में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख तक टिपल ‘सी’ प्रमाणपत्र न
देने वाले अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि विज्ञापन
की शतेर्ं पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने की छूट
नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने सैकड़ों अभ्यर्थियों की दर्जनों याचिकाओं को
खारिज कर दिया है।
1यह आदेश न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा ने संजय शर्मा व अन्य
की याचिकाओं पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता सीमांत सिंह व आयोग के
अधिवक्ता केएस कुशवाहा ने पक्ष रखा। मालूम हो कि आयोग ने कनिष्ठ सहायक
भर्ती विज्ञापन निकाला। 11 मार्च, 2016 को आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख
थी। याचियों ने आवेदन दिए।1 लिखित व कंप्यूटर टाइप टेस्ट में पास हो गए।
उन्हें साक्षात्कार में यह कहते हुए नहीं बुलाया गया कि उनके पास फार्म जमा
करने की अंतिम तारीख तक टिपल ‘सी’ सर्टिफिकेट नहीं था। इसलिए उन्हें भर्ती
में शामिल होने का अधिकार नहीं है, क्योंकि विज्ञापन में ही स्पष्ट कर
दिया गया था कि फार्म भरते समय टिपल ‘सी’ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसे
चुनौती दी गई। कोर्ट ने साक्षात्कार में शामिल करने का अंतरिम आदेश देते
हुए जवाब मांगा था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें