बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने गुरुवार को
विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक समेत कई सहायक
अध्यापक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले, साथ ही कई विद्यालयों में फल और दूध
का वितरण नहीं होने बात सामने आयी। बीएसए ने बीईओ को कड़ी चेतावनी दी, साथ
ही गैरहाजिर मिले सभी लोगों का वेतन और मानदेय काटने के निर्देश दिए।
गुरुवार को बीएसए ने अंबियापुर विकास क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण
किया। इस दौरान सबसे पहले बीएसए प्राथमिक विद्यालय सागरपुर पहुंचे। वहां पर
प्रधानाध्यापक रामप्रताप सिंह, सहायक अध्यापक गौतम शर्मा, सोनम आर्या,
मनीषा हंसावत अनुपस्थित मिले। इसके वेतन काटने के निर्देश दिए। विद्यालय
में फल व दूध का वितरण भी नहीं होने की बात पता चली। इस पर जिला समन्वयक
हिना खान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधान को नोटिस दिए जाने को
निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय फातुल्लागंज में इंचार्ज प्रधानाध्यापक
नेहा माहेश्वरी, सहायक अध्यापक निधि यादव, शिक्षामित्र राजीव कुमार शर्मा,
मीनाक्षी गैरहाजिर मिली। इनके वेतन/मानदेय काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक
विद्यालय जरावन में जयप्रकाश शर्मा शिक्षामित्र बिना किसी सूचना के आकस्मिक
अवकाश पर मिले। उनका एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। उच्च
प्राथमिक विद्यालय बैरमई खुर्द में दीक्षा तिवारी अनुदेशक तीन सितंबर से
चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। बीईओ अंबियापुर को निर्देशित किया कि अनुदेशक के
मानदेय का भुगतान चिकित्सा अवकाश अवधि को काटकर किया जाए। प्राथमिक
विद्यालय जरसेनी में प्रधानाध्यापक शशिवाला छह नवंबर से लगातार बिना किसी
सूचना के अनुपस्थित पाई गई। इनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेेश
दिए। निरीक्षण के समय बीईओ राशिद अनवर सिद्दीकी के विद्यालय निरीक्षण में
लापरवाही पाई गई। इनको भी कड़े निर्देश दिये गए कि भविष्य में विद्यालयों
का नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्यालय में अवगत कराएं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें