Advertisement

Govt Jobs : Opening

कई भर्तियों में काउंसलिंग से पहले भी संशोधित हुए हैं मोबाइल नंबर, फिर 69000 शिक्षक भर्ती में क्यों नहीं?

कई भर्तियों में काउंसलिंग से पहले अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर में संशोधन का मौका दिया जाता है, लेकिन 69 हजार शिक्षक  भर्ती में ऐसा क्यों नहीं हो रहा अभ्यर्थियों में संशय की स्थिति बनी हुई है. यहां तक कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी काउंसलिंग से पहले मोबाइल नंबर संशोधन का प्रावधान है। 


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से मोबाइल नंबर संशोधन के लिए अलग से आवेदन मांगे जाते हैं और इसके लिए अभ्यर्थियों को चार-पांच दिनों का समय दिया जाता है। मोबाइल नंबर संशोधन के बाद ही काउंसलिंग शुरू की जाती है, ताकि अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर भर्ती संबंधी जरूरी मैसेज समय से भेजे जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news