Advertisement

Govt Jobs : Opening

उपसचिव बेसिक शिक्षा परिषद से दुर्व्यवहार पर राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

सरकारी काम से राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य से मिलने गए उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के साथ दुर्व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान आशुतोष दुबे से स्पष्टीकरण मांगा है। उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद अनिल कुमार 22 जुलाई को निदेशक बेसिक शिक्षा का एक आवश्यक पत्र लेकर प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान का हस्ताक्षर करवाने गए थे।

राज्य शिक्षा संस्थान पहुंचने पर जब उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को प्राचार्य अपने कार्यालय में नहीं मिले तो उन्हें फोन किया। फोन करने के बाद नाराज राज्य शिक्षा संस्थान प्राचार्य आशुतोष दुबे ने अनिल कुमार के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
फोन पर अमर्यादित आचरण किए जाने से नाराज उप सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने तत्काल इस बात की शिकायत महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद से की। शिकायत मिलने के दूसरे दिन ही 23 जुलाई को ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आशुतोष दुबे से तीन दिन के भीतर उनके सामने उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news