प्रतापगढ़। काउंसिलिंग कराने वाले 26 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। ऐसे शिक्षकों के अंक में गड़बड़ी की बात कही जा रही है। परेशान शिक्षक नियुक्ति पत्र के लिए नेताओं के साथ ही बीएसएफ का चक्कर लगा रहे हैं। बीएसए का कहना है कि जनपदीय समिति और सचिव के निर्णय के बाद सभी को
तैनाती दी जाएगी। 16 अक्टूबर को काउंसिलिंग कराने वाले चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। 26 शिक्षक ऐसे रहे जिनके अंक में गड़बड़ी बताकर उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। ऐसे शिक्षक बीएसए कार्यालय के लिपिक व अधिकारियों से संपर्क कर खामियों के बारे में पता करते रहे। किसी के अभिलेख में कमी बताई जा रही है तो किसी के गुणांक जोड़ में दिक्कत है। कुछेक ऐसे भी मामले बताए जा रहे हैं जिसमें शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। ऐसे शिक्षक अब हर हाल में नियुक्ति पत्र हासिल करने के लिए जोर आजमाइश करने |में लगे हैं। अधिकतर शिक्षक सत्तापक्ष के नेताओं के जरिए विभागीय अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। कई ऐसे हैं जो बीएसए से मुलाकात के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 26 शिक्षकों का प्रकरण बेसिक सचिव को | भेज दिया गया है। जनपदीय समिति उनके मामले में विचार कर अपनी | रिपोर्ट सचिव को देगी। इसके बाद ही नियुक्ति पत्र देने का निर्णय किया जाएगा। हालांकि बीएसए ने यह भी कहा कि सभी के पद सुरक्षित हैं और सचिव के आदेश के बाद कार्यभार भी अन्य शिक्षकों के साथ ही दिया जाएगा। ऐसे में इस प्रक्रिया से ज्वाइनिंग में किसी तरह का विलंब नहीं होगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें