Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं टलने की उम्मीद

 नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल अभी भी बंद हैं। ऐसे में सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कुछ और आगे बढ़ सकती हैं यानी इन्हें फरवरी-मार्च की जगह अप्रैल-मई में कराया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर स्कूल संगठनों और प्रतियोगी परीक्षाएं कराने वाले एजेंसियों के साथ चर्चा की जा रही है। पिछले साल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 30 मार्च के बीच हुई थीं।



इस बीच, सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं सहित जेईई मेंस और नीट जैसी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक खुद भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ 10 दिसंबर को इस मुद्दे पर फेसबुक और ट्विटर के जरिये सीधी चर्चा भी रखी है। साथ ही इसे लेकर सभी सुझाव भी मांगे गए हैं। हालांकि इस सब के बीच केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो स्कूलों के बंद होने से छात्रों को थ्योरी तो ऑनलाइन पढ़ा दी गई है, लेकिन प्रैक्टिकल अभी बिल्कुल भी नहीं हो पाया है। ऐसे में बगैर प्रैक्टिकल कराए छात्रों की कैसे परीक्षाएं ली जा सकती हैं। हालांकि इस बीच छात्रों को 15 दिसंबर के बाद दस-दस के ग्रुप में प्रैक्टिकल के लिए बुलाने की भी तैयारी है, लेकिन इसके लिए स्थानीय प्रशासन और राज्यों की अनुमति जरूरी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news