Advertisement

Govt Jobs : Opening

TGT-PGT शिक्षक भर्ती में तदर्थ शिक्षकों का वेटेज बढ़ाने के विरोध में प्रतियोगी

 प्रयागराज : एडेड माध्यमिक कालेजों के लिए प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती 2020 का संशोधित विज्ञापन अभी जारी नहीं हुआ है। इसके पहले ही प्रतियोगी मोर्चा ने तदर्थ शिक्षकों का वेटेज बढ़ाने का कड़ा विरोध किया है।

कहा गया है कि भारांक बढ़ाया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। मोर्चा ने फिर चयन बोर्ड की ओर से परीक्षाओं व परिणाम के संबंध में अहम दावे किए हैं। यह भी संयोग है कि अक्सर मोर्चा का ऐलान और चयन बोर्ड की वेबसाइट एक ही सुर में बोलती है।



माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में मंगलवार को तदर्थ शिक्षकों को 50 अंकों का भारांक दिए जाने का विरोध प्रतियोगी मोर्चा ने अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किया है। इसमें कहा गया है कि 35 अंक से ज्यादा दिए जाने वाला भारांक प्रतियोगी स्वीकार नहीं करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news