Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों-अनुदेशकों को समय से हो सकेगा मानदेय भुगतान

 लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों व अंशकालिक अनुदेशकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कार्मिकों को अब समय से मानदेय का भुगतान हो सकेगा। 



अभी तक मानदेय भुगतान में काफी विलंब होता था। मानदेय भुगतान की प्रक्रिया के लिए समय सारिणी तय करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारियों को सोमवार को निर्देश जारी कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news