फतेहगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के एक शिष्टमंडल अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा को फतेहगंज पश्चिमी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर मिला। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष से
पहल करने की मांग की। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव के नेतृत्व मे वादा याद दिलाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मीरगंज विधानसभा से विधायक डॉ डीसी वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर संकल्प पत्र में किए गए वादो को पूरा करने की मांग की गई। शिक्षामित्रों ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि संकल्प पत्र के वादे के अनुसार सरकार शिक्षक नियमावली में संशोधन करके शिक्षामित्रों को फिर से शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। इससे 21 वर्ष से प्राथमिक स्कूलों में सेवा दे रहे शिक्षामित्र व उनका परिवार सम्मान के साथ गुजारा कर सकेगा। इस महंगाई के युग में उन्हें महज 10 हजार के अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य करना पड़ रहा है। बताया कि 10 हजार में परिवार का भरण पोषण संभव नहीं हो पा रहा है। प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, शिक्षामित्र संघ से सत्यम गंगवार, मोहम्मद यूनुस अंसारी, दौलत राम, सतीश गंगवार सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें