नवनियुक्त अध्यापकों को स्कूल का आवंटन न होने से अभी बेसिक शिक्षा कार्यालय में हाजिरी देनी पड़ रही है। शासन से अभी तक स्कूल आवंटन न होने से अध्यापकों को नजदीक और दूर के स्कूल पाने की आशंका सताए हुए हैं।
गैर जनपद से तैनात अध्यापकों को स्कूल आवंटन न होने से उन्हें मुख्यालय पर होटलों में रहना पड़ रहा है। ऐसे में महंगाई के इस दौर में नवनियुक्त अध्यापकों की जेब भी खाली हो चुकी है। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत तीसरे चरण में जिले में 73 अध्यापकों की तैनाती हुई है। इन अध्यापकों को अभी शासन से स्कूल आवंटन न होने के कारण बेसिक शिक्षा कार्यालय में प्रतिदिन हाजिरी देनी पड़ रही है। स्कूल निर्धारित न होने से सभी अध्यापक मुख्यालय पर ही होटल, लॉज व रेस्टोरेंट में रहकर समय काट रहे हैं। नवनियुक्त अध्यापकों की मानें तो परमानेंट कमरा इसलिए नहीं ले रहे हैं कि जिले के किस कोने में तैनाती हो, उसके अनुरूप नजदीक के क्षेत्र में कमरा लेना पड़ेगा। नवनियुक्त अध्यापकों का कहना है कि उनके पास बचत का सारा धन खर्च हो चुका है। वेतन भी अभी मिलने की दूर-दूर तक उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में स्कूल आवंटन हो जाए तो सस्ते में नजदीक में कहीं किराए का कमरा लेकर कार्य कर सकें। शिक्षकों की मानें तो 600 से 700 होटल लाज का प्रतिदिन किराया देना पड़ रहा है। एक महिला अध्यापिका ने बताया कि वह पश्चिमांचल क्षेत्र की रहने वाली हैं। ऐसे में क्षेत्र नया होने के कारण अपने परिवार के साथ एक होटल में कमरा लिया है, जो काफी महंगा पड़ रहा है। परिवार के पास इतनी आमदनी भी नहीं है कि उसका वहन किया जा सके, लेकिन किसी तरह से स्कूल आवंटन न होने तक काम चलाया जा रहा है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डा. रामचंद्र ने बताया कि जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत तीसरे चरण में चयनित नवनियुक्त अध्यापकों को जल्द स्कूल आवंटित किए जाएंगे। शासन से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की सूची मांगी गई है, जिसे उपलब्ध कराया जा चुका है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें