तीन फरवरी को शहर के बाहर स्थित पूनम लॉन में सदर सीट से सपा प्रत्याशी रईस
अहमद ने सभा की थी। जिसमें शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशकों एवं
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाया था। प्रशासन ने भनक लगने पर छापेमारी
की। पुलिस ने प्रत्याशी समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
बीएसए ने सभा में शामिल होने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इसके
साथ ही बीएसए ने वीडियो के आधार पर 53 शिक्षामित्र चिन्हिंत किये और
कार्रवाई के लिये फाइल तैयार कर डीएम दीपा रंजन को सौंप दी। बीएसए डॉ.
महेंद्र प्रताप ने बताया कि पूर्व में तीन सहायक अध्यापक निलंबित किये जा
चुके हैं। शिक्षामित्रों पर कार्रवाई के लिये फाइल डीएम को दी है। उनकी ओर
से जो निर्देश मिलेंगे उसी आधार पर शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की जायेगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें