Advertisement

Govt Jobs : Opening

पारस्परिक अंतजनपदीय तबादलों के लिए ओटीपी नहीं आने से आवेदन में परेशानी

 प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लंबे समय के बाद पारस्परिक अंतजनपदीय तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षकों के मोबाइल नंबर बदल जाने से आवेदन नहीं हो पा रहा है।



ऐसे में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिलों के बीएसए को शिक्षकों के नवीन मोबाइल नंबर पोर्टल पर अंकित करने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर कठिनाई आ रही है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news