Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षक खुदकुशी प्रकरण में देवरिया की बीएसए निलंबित, पूर्व प्रधानाचार्य गिरफ्तार

देवरिया/गोरखपुर, हिटी। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के खुदखुशी प्रकरण में शासन ने शुक्रवार को देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशक, लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।


डायट प्राचार्य अनिल कुमार को बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा इस मामले में 16 लाख रुपये के लेनदेन में मध्यस्थता करने के आरोपी विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीएसए और लिपिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक जांच अधिकारी बनाए गए हैं।


थाना कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार


विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। गत 20 फरवरी की रात उन्होंने फांसी लगा ली थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइट नोट और

वीडियो जारी किया था। शासन और जिला स्तरीय कमेटी की जांच में बीएसए दोषी पाई गईं। इसके बाद डीएम दिव्या मित्तल ने 23 फरवरी को बीएसए के निलंबन के लिए शासन को अपनी संस्तुति भेजी थी।


उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शिथिलता तथा लगभग एक वर्ष तक प्रभावी कार्रवाई न करने का प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने बीएसए को निलंबित कर दिया। उन्हें कार्यालय शिक्षा निदेशक बेसिक, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news